Wednesday, October 21st, 2026

बहराइच में नानपारा के अपना दल विधायक राम निवास वर्मा पर हमला, कार पर ईंटों की बौछार

 बहराइच
बहराइच -रुपईडीहा हाईवे पर चरसंडा माफी के पास घात लगाए तीन युवकों ने नानपारा के नव निर्वाचित विधायक व अपना दल एस के विधान मंडलदल के नेता राम निवास वर्मा की कार पर ईंटों की बौछार कर दी। चालक के ब्रेक लेने पर गनर जब तक कार से कूदे, तो हमलावर फरार हो गए। कार के साइड का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व मटेरा एसएचओ मौके पर पहुंच गए।

नानपारा विधायक राम निवास वर्मा  नानपारा इलाके के असवा गांव से नृसिंह डीहा आ रहे थे। चरसंडा माफी में एक आटो ऐजेंसी के निकट तीन युवक खड़े थे। जैसे ही कार उनके नजदीक पहुंची। युवकों ने उनकी कार पर ईटों की बौछार कर दी। इस हमले में विधायक के साइड का शीशा टूट कर सड़क पर बिखर गया। नानपारा एसएचओ राज कुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

 

#विधायक राम निवास वर्मा पर हमला

Source : Agency

पाठको की राय