Tuesday, October 20th, 2026

कश्मीर के बांदीपोरा में किया हमला, पुलिस के दो जवान शहीद

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया है। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों मोहम्मद सुल्तान और फयाज अहमद शहीद हो गए हैं। आतंकियों ने उस वक्त यह हमला किया, जब पुलिस टीम बांदीपोरा जिले में स्थित गुलशन चौक पर तैनात थी। इस घटना के बाद इलाके को घेर लिया गया है और आतंकवादियों की तलाश कीजा रही है। फिलहाल इस बारे में और अधिक जानकारी का इंतजार है।

बांदीपोरा में शुक्रवार शाम गुलशन चौक पर आतंकवादियों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी। गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाशी की जा रही है।

इससे पहले 8 नवंबर को श्रीनगर के बटमालू इलाके में आतंकियों ने गोली मारकर 29 साल के एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में रविवार को एक आतंकवादी ने कायराना हमले में पुलिसकर्मी को शहीद कर दिया। इसी साल 12 सितंबर को भी श्रीनगर के खानयार इलाके में आतंकवादी ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी थी। आतंकवादी ने प्रोबेशनरी सब-इंस्पेक्टर अर्शद अहमद मीर को पीछे से गोली मारी थी।

 

#दो जवान शहीद

Source : Agency

पाठको की राय