Tuesday, October 20th, 2026

अतीक अहमद के बेटे अली ने दी आत्मसमर्पण की अर्जी, कल कोर्ट में होगा पेश

प्रयागराज

पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे बेटे अली अहमद ने अदालत में आत्मसमर्पण करने की अर्जी दी है। अदालत ने करेली थाने से 12 जनवरी को अली अहमद की अर्जी पर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ ने अली अहमद के अधिवक्ता राधेश्याम पांडे को सुनकर दिया।

19 वर्षीय अली की ओर से दी गई अर्जी में कहा गया है कि वह एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र है। शांतिप्रिय नागरिक है। लेकिन बिना कारण बताए 10 दिनों से लगातार पुलिस घर पर दबिश उसके बारे में पूछताछ रही है। उसके परिजनों को हैरान, परेशान और उत्पीड़न कर रही है, इसलिए थाना करेली से रिपोर्ट तलब कर ली जाए क्योंकि वह आत्मसमर्पण करना चाहता है।

 

#अतीक अहमद

Source : Agency

पाठको की राय