Sunday, October 25th, 2026

अतीक अहमद की 75 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

  प्रयागराज
पूर्व सांसद अतीक अहमद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. माफिया अतीक अहमद की 75 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क होगी. प्रयागराज के डीएम ने अवैध संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है. पुलिस को 6 सितंबर तक कार्रवाई कर डीएम को रिपोर्ट सौंपनी है. कुछ दिन पहले ही धूमनगंज पुलिस ने अतीक अहमद की 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क किया था.

धूमनगंज व पूरामुफ्ती थाना पुलिस अहमद की अवैध संपत्तियों की तलाश कर रही है. पुलिस ने कौशांबी जिले में अतीक की पत्नी शाइस्ता के नाम 8 बीघा जमीन का पता लगाया है. इसके अलावा शाइस्ता के नाम से हाईवे पर भी 50 बीघा जमीन भी मिली है. रहीमाबाद में अतीक के नाम से सवा दो बीघा प्रॉपर्टी की जानकारी मिली है.

इन तीनों प्रॉपर्टी को कुर्क करने के लिए एसएसपी के जरिए डीएम से अनुमति मांगी गई थी. पुलिस गैंगस्टर एक्ट की धारा 14-1 के तहत माफियाओं की अवैध संपत्तियां कुर्क कर रही है. बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद गुजरात के साबरमती जेल में बंद है. बाहुबली का छोटा बेटा अली अहमद नैनी सेंट्रल जेल में बंद है, जबकि बड़ा बेटा मोहम्मद उमर फरार है,

उमर पर सीबीआई ने दो लाख का इनाम घोषित किया हुआ है. पुलिस के हाथ उमर के बारे में कुछ महत्वूपर्ण जानकारियां लगी हैं. पता चला है कि वह दूसरे राज्य में ठिकाना बदल-बदल कर रह रहा है. गोपनीय तरीके से इसका पता लगाया जा रहा है. मुखबिरों की भी मदद ली जा रही है. बहुत जल्द उमर अली एसटीएफ के गिरफ्त में आ सकता है.

इससे पहले प्रयागराज के पूरामुफ्ती इलाके में अतीक अहमद की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की गई थी. 1.46 हेक्टेयर यानी करीब 6 बीघा जमीन कुर्क की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है.  पुरामुफ्ती इलाके में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर अतीक अहमद की यह बेशकीमती जमीन थी.

इससे पहले 5 अगस्त को प्रयागराज में अतीक अहमद की संपत्तियों पर कानूनी डंडा चल चुका है. संगम नगरी प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर घर लेने वालों में जबरजस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

 

#अतीक अहमद

Source : Agency

पाठको की राय