Sunday, August 16th, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर 'अटल स्मृति संध्या' का आयोजन, सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि

लखनऊ
 पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को 'अटल स्मृति संध्या' का आयोजन किया गया है। पं. अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर केजीएमयू में होने वाली संध्या में पद्मश्री, वरिष्ठ साहित्यकार अशोक चक्रधर का एकल काव्य पाठ भी होगा। इसमें केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री/ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल समेत सरकार-संगठन के शीर्षस्थ पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन भी रहेंगे।

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह लोकभवन पहुंचकर उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा निवेदित करेंगे।

 

#Atal Smriti Sandhya

Source : Agency

आपकी राय

13 + 6 =

पाठको की राय