Tuesday, October 20th, 2026

16 साल की उम्र में प्रांजलि ने खड़ी की 100 करोड़ की कंपनी

नई दिल्ली.

जिस उम्र में लोग ये सोचते हैं कि उन्हें किस फील्ड में जाना है। उसी उम्र में प्रांजलि अवस्थी (Pranjali Awasthi ) ने लगभग 100 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन वाली कंपनी खड़ी कर दी। प्रांजलि अवस्थी की की उम्र अभी 16 साल है। उन्होंने आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर Delv.AI नाम की कंपनी बनाई है। प्रांजलि के लिंकडिन आईडी के अनुसार प्रांजलि की टीम में 10 लोग काम कर रहे हैं।

कंपनी को मिला 3.7 करोड़ रुपये की फंडिंग
प्रांजलि अवस्थी ने मियामी टेक ईवेंट में बताया कि वो Delv.AI नाम की एक कंपनी चलाती हैं। 16 वर्षीय प्रांजलि के अनुसार कंपनी की नींव जनवरी 2022 में रखी गई थी। इस AI कंपनी को 3.7 करोड़ रुपये की फंडिंग भी मिल चुकी है। बता दें, मियामी टेक ईवेंट में प्रांजलि ने बताया कि पिता से उन्हें ये काम करने की प्रेरणा मिलती है।

पिता ने बेटी को किया सहयोग
प्रांजलि का टेक्नोलॉजी के प्रति रुझान शुरू से ही रहा है। उन्हें उनके इंजीनियर पिता से भी काफी सहयोग मिला है। प्रांजलि के पिता ने बेटी के रुझान को देखते हुए स्कूल में ही कंप्यूटर साइंस की शिक्षा की तरफ प्रोत्साहित किया। महज 7 साल की उम्र से ही प्रांजलि कोडिंग करने लगी थी। लेकिन उनके सपनों को उड़ान तब मिली जब वो 11 साल की उम्र में परिवार के फ्लोरिडा में रहने लगी। बता दें, प्राजंलि ने महज 13 साल की उम्र में ही फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप किया था। 

72 बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी
प्रांजलि की इस यात्रा की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने लुसी गुओ और डेव फोंटेनोट की स्टार्टअप कंपनी Accelerator का हिस्सा बनी। प्रांजलि के अनुसार प्रोडक्ट हंट के दौरान Delv.AI की बीटा लॉन्च किया गया। इसी दौरान Delv.AI की खूब चर्चा हुई।

क्या करती है कंपनी?
Delv.AI एक आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस पर काम करने वाली कंपनी है। जोकि डाटा को बाहर निकालने के प्रोसेस को सरल बना देता है। साथ ही उसमें की कमियों को दूर करता है। मौजूदा युग डाटा का है। ऐसे में इन कंपनियों का भविष्य मजबूत दिखाई दे रहा है।

 

#At the age of 16#Pranjali set up

Source : Agency

पाठको की राय