Asus ने आज ग्लोबली ZenFone सीरीज दो स्मार्टफोन्स किए लॉन्च
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Asus ने आज ग्लोबली ZenFone सीरीज लॉन्च कर दी है. इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन्स Asus ZenFone 8 और Asus ZenFone 8 Flip को पेश किया गया है. ASUS Zenfone 8 फोन को चार कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है. ASUS Zenfone 8 स्मार्टफोन Android 11 पर काम करता है. स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा व स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. साथ ही इस फोन में 16 जीबी तक की रैम मौजूद है.
ASUS Zenfone 8 में 5.9 इंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है. इसके अलावा इसमें HDR10+ सपोर्ट, DCI-P3 कलर गामुट और 1100 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है. असूस ज़ेनफोन 8 स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 16 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है.
कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो असूस ज़ेनफोन 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ Sony IMX686 का 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और f/2.2 लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है. सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है.
ASUS Zenfone 8 की बैटरी 4000 एमएएच की है, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है.इसके अलावा, इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है.
ZenFone 8 की कीमत 599 यूरो यानी करीब 53,293 रुपये है. वहीं, ZenFone 8 Flip की कीमत 799 यूरो यानी करीब 71,000 रुपये है. कंपनी का कहना है कि केवल ZenFone 8 को नॉर्थ अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा. इन्हें भारतीय मार्केट में कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है. हालांकि, ASUS ने यह जानकारी दी है कि यह फोन खरीद कर दूसरी मार्केट्स में भी उपलब्ध कराया जाएगा.

पाठको की राय