Monday, October 19th, 2026

सहायक शिक्षकों ने 6 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल का दिया अल्टीमेटम


जगदलपुर

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मांगों को लेकर आगामी रणनीति के तहत चर्चा की गई। इसके तहत 30 दिसंबर को विधायकों से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं 4 जनवरी को प्रांत स्तरीय एक दिवसीय वादा निभाओ धरना प्रदर्शन व रैली निकाली जाएगी जिसके बाद 14 जनवरी को ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय धरना सहित अल्टीमेटम ज्ञापन एसडीएम व तहसीलदार को सौंपा जाएगा। बाद में 16 जनवरी को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद 6 फरवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में भूपेश पाणिग्रही, शैलेंद्र साहू, देवराज खुटे, गणेश्वर नायक, हेम साहू,आलोक त्रिवेदी, रामकृष्ण साहू सहित अन्य मौजूद थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय