Thursday, October 22nd, 2026

सहायक राजस्व निरीक्षक रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ाया

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की स्वीकृति के लिए मांगी थी रिश्वत
भोपाल

लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने गुरुवार को कटनी जिले के एक सहायक राजस्व निरीक्षक को 12 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।

एसपी संजय साहू ने बताया कि छिंदिया जिला कटनी निवासी भीम प्रसाद कचैर(37) ट्रेनों में मूंगफल्ली बेचने का काम करता है। उसने कुछ सयम पहले नगर परिषद बरही जिला कटनी में अपनी पत्नी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले आवास के लिए आवेदन किया था। इस आवेदन के नगर परिषद बरही जिला कटनी के सहायक राजस्व निरीक्षक अक्षय जोशी ने भीम प्रसाद कचैर से आवास स्वीकृत करने के एवज में 12 हजार रूपए की मांग की थी। इस पर भीम प्रसाद ने जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक शिकायती आवेदन दिया था।

लोकायुक्त पुसिल ने मामले की जांच कर गुरुवार को आवेदक को 12 हजार रूपए लेकर सहायक राजस्व निरीक्षक अक्षय जोशी के बताए ठिकाने पर भेजा। जब आवेदन भीम प्रसाद रिश्वत की रकम लेकर नगर परिषद कार्यायल के सामने मेन रोड पर पहुंचा, तभी आरोपी सहायक राजस्व निरीक्षक अक्षय जोशी ने उससे रिश्वत के 12 हजार रूपए ले लिए। तभी पहले से मौजूद लोकायुक्त की टीम में शामिल उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झर, निरीक्षक स्वप्निल दास, नरेश बेहरा एवं अन्य पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घटना स्थल पर ही आरोपी के पास से 12 हजार रूपए जब्त किए। लोकायुक्त पुलिस ने आरेापी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

 

#crime news

Source : Agency

पाठको की राय