Friday, October 23rd, 2026

असिस्टेंट प्लाटून कमांडर शहीद, मुख्यमंत्री ने घटना पर किया गहरा दु:ख प्रकट


रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर आईईडी की चपेट में आने पर छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर श्री विजय यादव की शहादत पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने इस घटना को दु:खद बताते हुए नक्सलियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की है। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की एक टीम आज सुबह मिरतुर थाना क्षेत्र में एरिया डामिनेशन के लिए निकली थी। मुख्यमंत्री ने शहीद श्री यादव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

 

Source : Agency

पाठको की राय