Thursday, October 22nd, 2026

सहायक ग्रेड -1, 2 और 3 का पदनाम बदला, वेतनमान पूर्ववत


रायपुर

राज्य सरकार ने सचिवालयीन सेवा के अंतर्गत छत्तीसगढ़ मंत्रालय के सहायक ग्रेड -1, सहायक ग्रेड - 2 प सहायक ग्रेड - 3 के पदनामों में परिवर्तन किया है। सहायक ग्रेड - 1 अब सहायक अनुभाग अधिकारी, सहायक ग्रेड - 2 वरिष्ठ सचिवालय सहायक व सहायक ग्रेड - 3 कनिष्ठ सचिवालय अधिकारी कहलाएंगे। उक्त परिवर्तन इस शर्त के अधीन किया गया है कि पदनाम परिवर्तन के आधार पर संबंधित कर्मचारियों द्वारा उच्चतर वेतनमान की मांग नहीं की जाएगी अर्थात पदनाम परिवर्तन के बाद इनका वेतनमान पूर्ववत रहेगा। इस आशय का प्रमाण पत्र नियोक्ता प्राधिकारी द्वारा संबंधित कर्मचारियों से प्राप्त किया जाए। उपरोक्त सचिवालयीन सेवा भर्ती नियम 2012 में पदनाम परिवर्तन के लिए संशोधन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उक्त आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव एसके सिंह के हस्ताक्षर से जारी हुआ।

 

Source : Agency

पाठको की राय