Saturday, October 24th, 2026

बिहार में सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा स्थगित, बीपीएससी ने जारी किया नोटिस

पटना.

बिहार लोक सेवा आयोग ( BPSC) ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED), बिहार सरकार में सहायक अभियंता (सिविल/मैकेनिकल) के पदों के लिए भर्ती परीक्षा तिथि में संशोधन किया है। इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

आयोग से अधिसूचना में कहा है कि परीक्षा नवंबर में होने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा 20 से 22 सितंबर, 2024 तक आयोजित होने वाली थी। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 118 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 113 रिक्तियां सहायक अभियंता (सिविल) के पद के लिए और 5 सहायक अभियंता (मैकेनिकल) के पद के लिए हैं। आयोग ने नोटिस जारी करते हुए कहा, कि अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा नवंबर 2024 के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।

 

#Bihar#Assistant Engineer#BPSC

Source : Agency

पाठको की राय