कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में इनरव्हील क्लब द्वारा सहायता
रायपुर
इनरव्हील क्लब आॅफ रायपुर केपिटल के द्वारा आज कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना कैम्प, रायपुर में पहुँच कर वृद्धजनों को स्वल्पाहार कराया गया एवं आश्रम में जरूरत की सामग्री जैसे - चादर, आलू, प्याज,फिनाइल, झाड़ू, पोछा आदि का वितरण किया गया। साथ ही भोजन शाला की फ्लोरिंग लगभग 800 फीट का जिम्मा लेते हुए टाइल्स एवं सीमेंट भी पहुँचा चुके है और आगे भी वृद्धाश्रम में यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है।
डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मनीषा श्रीवास्तव (जबलपुर) द्वारा विजिÞट के इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती चांदनी राजपाल, सतेंदर सबरवाल, काजल रामचंदानी, महक राजपाल, शाहिदा, रविंदर, रेणु, बबिता एवं वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र निगम, सचिव बिमल घोषाल, प्रेम मुंडेजा, पारुल चक्रवर्ती वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्ग, समस्त कर्मचारी के साथ इनरव्हील की अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

पाठको की राय