Tuesday, October 20th, 2026

उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य पॉंवर उत्सव मनाने हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे

धार
कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 27 जुलाई को विकासखण्ड धार मुख्यालय पर एवं 29 जुलाई को बदनावर विकासखण्ड मुख्यालय पर आयोजित होने वाले ‘‘उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य पॉंवर @ 2047’’ उत्सव मनाने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे जाने का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत समूह वरिष्ठ प्रबंधन एनएचडीसी औंकारेश्वर पॉंवर स्टेशन औंकारेश्वर जिला खंडवा श्री निर्मल कुमार यादव को कार्यक्रम के दौरान पोस्टर एवं फिल्में प्रदर्शन हेतु उपलब्ध कराने के लिए दायित्व सौंपे गए है।

इसी प्रकार सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन को कार्यक्रम के दौरान 2 नुक्कड नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, कार्यपालन यंत्री श्री आरके राजलवाल को विद्युतीकरण योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से उनके व्यक्तिगत अनुभवों को सांझा करने तथा जिला परियोजना प्रबंधक राजीव गांधी ग्रामीण आजीविका मिशन अर्पणा पांडे को कार्यक्रम के आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व सौंपा गया है। उक्त अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्यक्रम का सफल आयोजन कराना सुनिश्चित करेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय