Wednesday, October 21st, 2026

आज से शुरू होगा विधानसभा का सत्र, विपक्ष को जवाब देने की सरकार की पूरी तैयारी

यूपी
उत्तर प्रदेश में सोमवार से विधानसभा का सत्र शुरू होगा। इस दौरान सरकार ने जहां पूरी तैयारी कर रखी है वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की पूरी रणनीति तैयार की है। सत्र को लेकर विधानसभा के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सर्वदलीय बैठक में सदन चलाने के लिए सभी दलों से सहयोग मांगा।
 
यूपी विधानसभा आज से शुरू होगा मानसून सत्र
 प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने 18वीं विधान सभा वर्ष 2023 के द्वितीय सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी दलीय नेताओं से सहयोग के लिए अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि संसदीय व्यवस्था में संवाद और सकारात्मक चर्चा-परिचर्चा के माध्यम से लोकतंत्र मजबूत होता है।

 निकोलस पूरन ने तोड़ी रवि बिश्नोई की फिरकी, एक ओवर में लूटे इतने रन, देखें मजेदार वीडियो सर्वदलीय बैठक में मांगा सहयोग रविवार को विधान भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में सभी दलीय नेताओं ने विधान सभा अध्यक्ष को सदन चलाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यह देश की सबसे बड़ी विधान सभा है। स्वाभाविक रूप से उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यवाही पूरे देश के विधान मण्डलों के लिए एक मानक और आदर्श भी उपस्थिति करती है।

 संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने दिया आश्वासन सर्वदलीय बैठक में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी दलीय नेताओं को आश्वस्त किया कि सरकार पूरी गम्भीरता के साथ विकास को नई गति देने और उसे आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगी। सरकार सभी मुद्दे पर सकारात्मक कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है। संसदीय कार्य मंत्री ने मा0 मुख्यमंत्री जी की भावना के अनुरूप सभी दलीय नेताओं से सदन में शांतिपूर्ण सहयोग करने की अपील की।

 योगी ने की सहयोग की अपील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वदलीय नेताओं से सहयोग करने के साथ ही कहा कि पिछले सवा एक वर्ष में उत्तर प्रदेश विधान सभा नवाचार के लिए जानी जा रही है। उत्तर प्रदेश में जितना नवाचार देखने को मिल रहा है। वह देश की किसी भी विधान सभा में देखने को नहीं मिला है। इस नवाचार से जनता एवं आने वाले अतिथियों को विधानसभा को जानने का अवसर मिलेगा।
 

 

#विधानसभा का सत्र

Source : Agency

पाठको की राय