Thursday, October 22nd, 2026

विधानसभा चुनाव 2023 : नाम निर्देशन पत्रों की हुई जांच, 9 अभ्यार्थियों का नामांकन निरस्त

राजनांदगांव
विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 81 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए थे। अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए गए नाम निर्देशन पत्रों की आज संवीक्षा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 - डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) से अमरीश टांडिया, यीशू दास चांदने एवं राजेश श्यामकर का नाम निर्देशन पत्र निरस्त किया गया। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव से शमसुल आलम, गोजूपाल, अजय कोटडिय़ा, आदिल कैलाश, गोपेश शर्मा, राजेश कुमार देशमुख का नाम निर्देशन पत्र निरस्त किया गया।

उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के बाद विधानसभावार विधिमान्य नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की संख्या अब विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 - डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) से 13 अभ्यर्थी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव से 35 अभ्यर्थी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव से 15 अभ्यर्थी तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77- खुज्जी से 10 अभ्यर्थी है। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी की अंतिम तिथि सोमवार 23 अक्टूबर 2023 है। सोमवार 23 अक्टूबर 2023 को प्रतीक चिन्हों का आबंटन भी किया जाएगा। मतदान मंगलवार 7 नवम्बर 2023 को तथा मतगणना रविवार 3 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा।

 

 

#Assembly Elections 2023

Source : Agency

पाठको की राय