Wednesday, October 21st, 2026

असम: बलात्कार के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुवाहाटी.
असम के दरांग जिले में दो व्यक्तियों ने 28 वर्षीय महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। दरांग के पुलिस अधीक्षक प्रकाश सोनोवाल ने बताया कि नाओडिंगा गांव में एक ईंट भट्टे पर दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करने वाली महिला सात मार्च को लापता हो गई थी। उन्होंने कहा, ''इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया और तदनुसार जांच शुरू की गई। अगले दिन महिला का शव भट्टे में एक स्थान से मिला।''

सोनोवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद पता चला कि दो लोगों ने महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को फेंक दिया। उन्होंने कहा, ''हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।'' सोनोवाल ने बताया कि महिला कोकराझार जिले की रहने वाली थी। वह ईंट भट्टे में काम करती थी और अपने पति के साथ रहती थी।

 

#Woman murdered

Source : Agency

पाठको की राय