Wednesday, October 21st, 2026

असम सीएम बोले- कांग्रेस और नक्सलियों के बीच ईलू-ईलू, जनता सिखाएगी बघेल को सबक

बालोद/रायपुर.

जिले के गुण्डरदेही विधानसभा के अर्जुंदा नगर में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा ने चुनावी सभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र साहू के पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान सीएम सरमा ने छत्तीसगढ़ में 60 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाने की बात कही। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हिमंता बिसवा सरमा ने हमला बोलते हुए कहा कि यहां के सीएम महादेव के नाम से अवैध कमाई कर रहे हैं,

पहले छत्तीसगढ की जनता उन्हें सबक सिखाएगी फिर स्वयं महादेव उन्हें सबक सिखाएंगे, ऐप का नाम अपने नाम से दे देते या फिर मेरे नाम से दे देते, उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र साहू पर हमला हुआ छत्तीसगढ़ में हमारे कार्यकर्ताओं पर नक्सली हमले हो रहे हैं लेकिन यहां पर मुख्यमंत्री नक्सलियों के खिलाफ कुछ नहीं बोलते क्योंकि नक्सली और कांग्रेस के बीच ईलू-ईलू है। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने सनातन कार्ड खेला उन्होंने कहा यहां के मुख्यमंत्री राम-राम कहते हैं परंतु कभी राम लला के दर्शन करने नहीं गए। यहां तक कि राहुल गांधी भी अभी तक रामलला के दर्शन करने नहीं गए, ये केवल दिखावा करते हैं।

यहां पर असम के मुख्यमंत्री ने वीरेंद्र साहू के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप आइए असम वीरेंद्र साहू जी को जिताएं और मेरे प्रदेश घूमने आए स्वागत सत्कार मैं करूंगा। उन्होंने कहा कि यहां मोदी जी ने गारंटी दी है कि 500 रुपए में सिलेंडर मिलेगा तो मिलेगा ही। युवक युवतियों के सरकारी नौकरी बिना किसी घोटाले और भेदभाव के मिलेगा उन्होंने कहा हर एक महिला के खाते में सरकार बनते ही हर महीने पैसे पहुंच जायेंगे।

 

#People will answer to Baghel

Source : Agency

पाठको की राय