Wednesday, October 21st, 2026

कवर्धा से भोरमदेव मार्ग तक डामरीकरण कार्य हुआ प्रारंभ, पर्यटन सुविधाओं मे हो रहा विस्तार

कवर्धा
छत्तीसगढ़ में सड़कों के निर्माण और मरम्मत के कार्यों में तेजी से आम आवागमन में आसानी हो रही है।। सड़कों के निर्माण होने से अब अंतिम छोर पर बसे वनांचल क्षेत्रों के ग्राम शहरों तक जुड?े लगे है। छत्तीसगढ़ का कबीरधाम जिला पयर्टन के दृष्टि से परिपूर्ण है, सड़कों के विस्तार से कबीरधाम जिले में पर्यटन को भी बढ़वा मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निदेर्शानुसार प्रदेशभर के सड़क, पुल-पुलिया निर्माण एवं मरम्मत कार्य को प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी कड़ी में कवर्धा से प्रमुख पर्यटन, धार्मिक एवं जन आस्था का केन्द्र भोरमदेव मंदिर पहुंच मार्ग 16 किलोमीटर सड़क लगभग 9 करोड़ 60 लाख 24 हजार रूपए की लागत से डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिसे दिसबंर माह तक पूरा कर किया जाएगा।

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कवर्धा से भोरमदेव सड़क डामरीकरण कार्य का गुणवत्तापूर्वक समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री महोबे जिले में चल रहे निमार्णाधीन और जर्जर सड़कों के मरम्मत कार्यों की लगातार समीक्षा कर निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर रहे है। उनके मार्गदर्शन में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क विकास निगम द्वारा स्वीकृत मांगों में डामरीकरण कार्य शुरू हो गया है। योजना के तहत बोड़ला, मोहगांव, प्रतापपुर के डामरीकरण का कार्य बरसात के पूर्व किया जा चुका है।

 

Source : Agency

पाठको की राय