Monday, October 19th, 2026

12 जनवरी से एशिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट कतर में, एक भी खिताब नहीं जीत सका भारत

कतर

कतर में दो दिन बाद एशिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट AFC एशियन कप शुरू हो रहा है। भारत का पहला ही मुकाबला 2015 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारतीय टीम ने पहली बार लगातार दो सीजन के लिए क्वालिफाई किया है।

ब्लू टाइगर्स के नाम से मशहूर हो रही भारतीय टीम को को ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, उज्बेकिस्तान और सीरिया के साथ रखा गया है। भारत 5वीं बार एशियन कप खेल रहा है। टीम के सामने एशिया की टॉप-24 टीमों का चैलेंज होगा। फिलहाल, भारतीय फुटबॉल टीम इंटरनेशनल ब्रेक (इंटरनेशनल मैच खेल रही है) पर है।

भारतीय टीम 68 साल से इस टूर्नामेंट में खेल रही है लेकिन आज तक चैंपियन नहीं बन सकी। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस 1964 में आया है। तब टीम दूसरे नंबर पर रही थी। इजराइल चैंपियन बना था।

Source : Agency

पाठको की राय