एशियाई खेल: भारत नेपाल को हराकर महिला कबड्डी के फाइनल में पहुंचा
हांगझोउ
एशियाई खेल 2023 में भारतीय महिला कबड्डी टीम शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में नेपाल को 61-17 से हराकर फाइनल में पहुंच गयी है। भारत ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए लगातार चौथी बार एशियाई खेलों की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई है।
भारतीय कबड्डी टीम शनिवार को फाइनल मुकाबला ईरान और चीनी ताइपे के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा।
आज यहां ज़ियाओशान गुआली स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए एकतरफा मुकाबले में भारत ने नेपाल को पांच बार ऑल-आउट किया, जबकि नेपाल की कबड्डी टीम पूरे मुक़ाबले के दौरान भारत की बेहद संतुलित टीम के आगे संघर्ष करती दिखी।
रितु नेगी की अगुवाई में भारतीय टीम महिला टीम ने नेपाल के ख़िलाफ़ बेहद आक्रामक अंदाज में शुरुआत की। पूजा हाथवाला के दमदार रेड की बदौलत मैच शुरू होने के कुछ ही मिनट के बाद भारत ने नेपाल को ऑल-आउट कर दिया और 14-5 की बढ़त हासिल की। भारतीय रेडरों ने लगातार नेपाल पर दबाव बनाए रखा और जल्द ही मैच में दूसरी बार विरोधी टीम को ऑल-आउट किया। हाफ टाइम तक भारत ने 29-10 के स्कोर के साथ 19 अंकों की बड़ी बढ़त बना ली थी।
पहले हाफ में पूजा हाथवाला और पुष्पा के जोरदार रेड का नेपाल के पास कोई जवाब नहीं था। वहीं, निधि शर्मा ने भी भारत के प्वाइंट्स में तेजी से इज़ाफ़ा किया। दूसरे हाफ में भी पूजा और पुष्पा ने लगातार अंक हासिल करते हुए तीसरी बार नेपाल की टीम को ऑल-आउट किया। इस बीच निधि शर्मा ने कुछ अंक बटोरे और सेमीफाइनल मैच में विरोधी टीम पर भारतीय टीम स्पष्ट रूप से हावी दिखी।
मैच का नियमित समय ख़त्म होने से पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम ने नेपाल को दो बार और ऑल-आउट किया।
इस तरह भारतीय महिला टीम ने अंत में 61-17 के बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में नेपाल को हराने से पहले भारत ने चीनी ताइपे के ख़िलाफ़ पहला मैच ड्रॉ (34-34) खेला, और उसके बाद दक्षिण कोरिया को (56-23) और थाईलैंड (54-22) को हराया था।
एशियाई खेल: भारत बंगलादेश को नौ विकेट से हरा फाइनल में पहुंचा
हांगझोउ
एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में शुक्रवार को भारत ने तिलक वर्मा के 26 गेंदों में नाबाद 55 रनों की आतिशी पारी और वॉशिंगटन सुंदर की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत बंगलादेश को नौ विकेट से हरा कर फाइनल में पहुंच गया है। इसी के साथ इस स्पर्धा में भारत का कम से कम रजत पदक पक्का हो गया है।
चीन में खेले जा रहे एशियाई खेलों में आज पुरूष क्रिकेट मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बंगलादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 96 रन बनाए।
भारत ने 97 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हालांकि शून्य के स्कोर पर अपना पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गंवा दिया था। यशस्वी जायसवाल को रिपोन मोंडल ने मृत्युंजय चौधरी के हाथों कैच कराया। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने पारी संभाली है। दोनों बल्लेबाज तूफानी बल्लेबाजी करते हुए विकेट के चारों ओर रन बटोरे। दोनों के बीच हुई 95 रनों की साझेदारी ने भारतीय टीम को 9.2 ओवर में आसानी से जीत दिला दी। बंगलादेश की ओर से रिपोन मोंडल को 26 रन देकर एक विकेट मिला।
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगलादेश ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 96 रन बनाए। बंगलादेश की ओर से सबसे अधिक नाबाद 24 रन जाकिर अली ने बनाए तथा परवेज हुसन ने 23 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा सिर्फ राकिबुल हसन 14 रन ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। बंगलादेश के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए इनमें से उसके दो बल्लेबाज ज़ाकिर हसन और रिपोन मोंडल शून्य पर पवेलियन लौट गये। हसन को सुंदर ने जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। वहीं मोंडल अर्शदीप की गेंद पर रिंकू ने कैच आउट किया। बंगलादेश को पहला झटका पांचवें ओवर में महमुदुल हसन जॉय पांच रन के रूप में लगा। उन्हें साई किशोर की गेंद जायसवाल कैच आउट किया।
21 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का दूसरा विकेट कप्तान सैफ हसन एक रन के रूप में गिरा। वह सुंदर की गेंद पर रिंकू को कैच थमा बैठे।
परवेज हुसैन 32 गेंद में 23 रन बनाकर आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज रहे। उन्हें तिलक वर्मा ने उन्हें ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। साई किसोर ने अफीफ हुसैन को सात रन के स्कोर पर आउट किया। शिवम दुबे ने उनका कैच पकड़ा। दुबे मैच में तीसरा विकेट झटका। मृत्युंजय चौधरी 11 गेंद में चार रन के रूप में बंगलादेश ने अपना सात विकेट गवायां। उन्हें रवि बिश्नोई ने विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। उसके बाद राकिबुल हसन छह गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए हैं। उन्हें शाहबाज अहमद ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। रिपोन मंडल को शून्य पर अर्शदीप ने रिंकू के हाथों कैच आउट करा कर बंगलादेश की टीम को नौ विकेट पर 96 रन पर समेट दिया।
भारत की ओर से रवि साई किशोर ने तीन विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले। अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और शाहबाज अहमद को एक-एक विकेट मिले।
एशियाई खेल: भारत बनाम बंगलादेश मुकाबले का स्कोर बोर्ड
बंगलादेश बल्लेबाज़ी...
खिलाड़ी.................................आउट..................रन
परवेज़ हुसैन इमॉन...कैच गायकवाड़ बोल्ड तिलक....23
महमुदुल हसन जॉय..कैच जायसवाल बोल्ड किशोर....5
सैफ हसन...कैच रिंकू बोल्ड सुंदर...........................1
ज़ाकिर हसन..कैच जायसवाल बोल्ड सुंदर................0
अफ़िफ़ हुसैन ध्रुबो..कैच शिवम बोल्ड किशोर............7
शहादत हुसैन..कैच तिलक बोल्ड किशोर..................5
जाकेर अली.......नाबाद......................................24
मृत्युंजय चौधरी.. कैच जितेश बोल्ड बिश्नोई.............4
रकीबुल हसन...कैच तिलक बोल्ड शाहबाज.............14
रिपोन मोंडल...कैच रिंकू बोल्ड अर्शदीप..................0
अतिरिक्त......................................................13रन
कुल.....20 ओवर में नौ विकेट पर 96 रन
विकेट पतन: 1-18, 2-21, 3-21, 4-36, 5-45, 6-58, 7-65, 8-81, 9-96
भारत गेंदबाजी...
खिलाडी .....................ओवर.....मेडन....रन...विकेट
अर्शदीप सिंह..................3.........0.......10....1
शिवम दुबे.....................1..........0.........9.....0
वॉशिंगटन सुंदर...............4.........0.......15....2
साई किशोर....................4.........0.......12....3
तिलक वर्मा....................2.........0........5.....1
रवि बिश्नोई...................4..........0.......26....1
शाहबाज़ अहमद.............2..........0.......13....1
.............................
भारत बल्लेबाज़ी
खिलाड़ी....................................................आउट...........रन
यशस्वी जायसवाल...कैच मृत्युंजय चौधरी बोल्ड मोंडल...........0
ऋतुराज गायकवाड़.....नाबाद...........................................40
तिलक वर्मा....नाबाद......................................................55
अतिरिक्त..................................................................2रन
कुल......9.2 ओवर में एक विकेट पर 97 रन
विकेट पतन: 1-0
बंगलादेश गेंदबाज़ी
खिलाड़ी...............................ओवर....मेडन....रन...विकेट
रिपोन मोंडल..........................2..........0.......26....1
सैफ हसन..............................1..........0.......10....0
मृत्युंजय चौधरी........................1.........0........14....0
रकीबुल हसन..........................1.........0........17....0
अफ़िफ़ हुसैन ध्रुबो....................2.........0........9......0
हसन मुराद.............................2.........0........16....0
महमुदुल हसन जॉय................0.2.......0..........5.....0

पाठको की राय