Monday, October 19th, 2026

एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप : अभिषेक और ज्योति सुरेखा को भारतीय टीम में किया शामिल

नई दिल्ली
विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अभिषेक वर्मा और वेन्नम ज्योति सुरेखा को ढाका में 13 से 19 नवंबर के बीच होने वाली एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

वर्मा, ऋषभ यादव, मोहित और अमन सैनी कंपाउंड पुरुष टीम में हैं जबकि महिला टीम में सुरेखा, मुस्कान किरार, प्रिया गुर्जर और परणीत कौर होंगे। पुरुषों की रिकर्व टीम में कपिल, पार्थ सालुके, सुखचैन सिंह और प्रवीण जाधव जबकि महिला टीम में रिद्धि, अंकिता भगत, कोमालिका बारी और मधु वेदवान होंगे।

 

#Asian Archery Championship

Source : Agency

पाठको की राय