Tuesday, October 20th, 2026

Asia Cup Hockey: भारत-कोरिया के बीच ड्रॉ हुआ मुकाबला

नई दिल्ली

 चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम और दक्षिण कोरिया के बीच सुपर 4 चरण का आखिरी राउंड रॉबिन लीग मैच 4-4 से ड्रॉ पर खत्म हुआ। ये मैच भारतीय टीम के लिए फाइनल के लिहाज से काफी अहम था। भारत अब जापान के खिलाफ तीसरे स्थान का मैच खेलेगा, जबकि कोरिया बेहतर गोल अंतर के कारण फाइनल में पहुंच गया है। भारत ने रविवार को मलेशिया के खिलाफ मुकाबले में जीत की ओर कदम रख ही दिया था लेकिन रजी रहीम ने हैट्रिक लगाकर भारत को 3-3 से ड्रॉ पर रोक दिया। भारत ने पहले मैच में शनिवार को जापान को 2-1 से हराया था। 

 

#Asia Cup

Source : Agency

पाठको की राय