Friday, October 23rd, 2026

Asia Cup 2023: 'अंपायर ने धोखा दिया, पाकिस्तान ने चीटिंग की', खराब अंपायरिंग पर फूटा फैंस का गुस्सा

 नई दिल्ली
कोलंबो में खेले गए इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल मैच को पाकिस्तान ने अपने नाम किया। भारत के खिलाफ पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने पहले शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इसके बाद गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत से काफी दूर रखने में कामयाबी हासिल की। 353 रनों का मिला था लक्ष्य: भारत को इस मैच को जीतने के लिए 353 रनों का लक्ष्य मिला था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 352 रन बनाए थे। तैयाब ताहिर ने पाकिस्तान की ओर से इस मुकाबले में अर्धशतक जड़ने का काम किया था। तैयाब ताहिर ने 71 गेंदों में ताबड़तोड़ 108 रन जड़कर पाकिस्तान को एक बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर कर दिया।

साईं सुदर्शन के विकेट पर मचा बवाल: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन के विकेट को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस हो रही है। साईं सुदर्शन बाउंसर गेंद पर कैच आउट हुए। लेकिन रिप्ले साफ-साफ यह गेंद नो बॉल नजर आ रही थी। लेकिन इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने साई सुदर्शन को आउट दिया। जिससे भारत को बड़ा झटका लगा।

 फैंस का फूटा गुस्सा: अंपायर के इस फैसले से फैंस निराश नजर आए पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में सुदर्शन ने शतक जड़ने का काम किया था। इस बड़े लक्ष्य को पाने में भी सुदर्शन का रोल सबसे अहम माना जा रहा था। लेकिन वह गलत आउट दिए गए। फैंस लगातार अंपायर और पाकिस्तान की टीम पर चीटिंग का आरोप लगा रहे हैं।
 

 

#Asia Cup 2023

Source : Agency

पाठको की राय