Friday, October 23rd, 2026

एशिया कप 2022: शाहिद की मान लेते शाहीन तो एशिया कप से नहीं होना पड़ता बाहर

नई दिल्ली
शाहीन अफरीदी के एशिया कप से बाहर होने पर चर्चाओं का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ इसको लेकर भारत और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बिग रिलीफ कॉमेंट पर आमने-सामने आ गए हैं तो वहीं दूसरी ओर शाहीन अफरीजी की इंजरी के कारणों पर भी सुझाव आ रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक फैंस के सवाल के जवाब में ऐसा कुछ रिप्लाई किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक सेशन के दौरान जब उनसे एक फैंस ने कहा कि शाहीन तो इंजर्ड हैं आप ही रिटायरमेंट से वापस आ जाएं।

इस पर अफरीदी ने जवाब दिया कि वह पहले भी शाहीन को कई बार फील्डिंग के दौराव डाइव मारने से मना कर चुके हैं। लेकिन वह सुनते ही नहीं। अफरीदी ने कहा कि 'मैंने उसको पहले भी मना किया था कि डाइव मत मारें, इंजरी हो सकती है। आप तेज गेंदबाज हो। लेकिन बाद में मैंने महसूस किया कि वह भी तो अफरीदी ही हैं।'

आपको बता दें कि शाहीन अफरीदी श्रीलंका दौरे पर पहले टेस्ट के दौरान घायल हो हए थे। उन्हें गाले टेस्ट में फील्डिंग के दौरान डाइव लगाने पर दाएं घुटने में चोट लगी थी। इसी चीज का जिक्र शाहिद अफरीदी कर रहे हैं। उन्हें 4-6 हफ्ते के लिए आराम की सलाह दी गई है। इसका मतलब है कि वह एशिया कप के साथ इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी उपलब्ध नहीं रहेंगे। एक दिन पहले अफरीदी ने विराट कोहली को लेकर भी प्रतिक्रिया दी थी। जब उनसे एक फैंस ने विराट के फ्यूचर के बारे में सवाल किया था तो उन्होंने कहा था कि यह विराट के हाथों में हैं कि उनका फ्यूचर क्या होगा।

 

#Asia Cup 2022

Source : Agency

पाठको की राय