Tuesday, October 20th, 2026

एएसआइ की सड़क हादसे में मौत, शव के लये पत्नी और भाई में विवाद

रतलाम
 बरखेडा थाना पर पदस्थ एएसआइ गोवर्धनसिंह सोलंकी की सड़क हादसे में मौत होने के बाद उनके शव को लेने के लिए उनकी पत्नी और भाई के बीच विवाद हुआ। पत्नी अंतिम संस्कार के लिए शव जावरा तो भाई उज्जैन ले जाने की मांग करने लगे। बाद में पुलिस की समझाइश पर दोनों पक्षों के बीच ताल में ही अंतिम संस्कार करने की सहमती बनी। शनिवार दोपहर ताल की चंबल नदी के पास मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के अनुसार 48 वर्षीय एएसआइ गोवर्धनसिंह सोलंकी शुक्रवार शाम जांच के लिए किसी गांव गए थे। वहां से बाइक पर थाने लौट रहे थे। तभी रास्ते में बरखेडाखुर्द और बामनखेड़ी के बीच पुलिया पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इससे वे पुलिया के नीचे गिरे तथा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 100 का दल मौके पर पहुंचा और उन्हें ताल के सरकारी अस्पताल ले गया लेकिन, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शनिवार सुबह उनकी पहली पत्नी निर्मला सोलंकी निवासी जावरा तथा भाई करणसिंह निवासी नागझिरी उज्जैन ताल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान निर्मला शव उन्हें देने तथा और भाई शव उन्हें देने की मांग करने लगे। थाना प्रभारी नागेश यादव ने बताया कि सोलंकी बाइक सहित खुद गिरे या किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मारी यह पता नहीं चल पाया। मामले की जांच की जा रही है।

 

#सड़क हादसे में

Source : Agency

पाठको की राय