Thursday, October 22nd, 2026

नीलामी में नाम दर्ज कराने के लिये अश्विन आईएलटी20 आयोजकों के संपर्क में

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से विदा ले चुके दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पुष्टि की है कि वह दो दिसंबर से चार जनवरी 2026 तक यूएई में होने वाले आईएलटी 20 के अगले सत्र की नीलामी का हिस्सा बनने के इच्छुक हैं। अगले कुछ दिनों में 39 वर्ष के होने जा रहे अश्विन ने हाल ही में आईपीएल से संन्यास लिया है जिसके बाद वह दूसरे देशों में टी20 लीग खेल सकते हैं। भारत के लिये 287 मैचों में 765 विकेट ले चुके अश्विन के हवाले से क्रिकबज ने कहा, ‘‘मैं आयोजकों के संपर्क में हूं। उम्मीद है कि नीलामी के लिये रजिस्ट्रेशन कराने पर मुझे कोई खरीदार मिल जायेगा।’’ नीलामी 30 सितंबर को दुबई में होगी और रजिस्ट्रेशन दस सितंबर तक पूरे हो जायेंगे। पहली बार आईएलटी20 में नीलामी हो रही है जबकि अब तक खिलाड़ी चुनने के लिये ड्राफ्ट व्यवस्था थी। 

 

 

#Ashwin

Source : Agency

पाठको की राय