Friday, October 23rd, 2026

अश्विन गर्ग उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पुन: अध्यक्ष बने

रायपुर

विगत दिनों उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2023-25 हेतु चुनाव की कार्यवाही सम्पन्न हुई। चुनाव में 13 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। अश्विन गर्ग विगत 6 वर्षो से उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते रहें है, वे पुन: 2023-25 के लिये भी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए है।

नये कार्यकारिणी एवं कार्यालय पदाधिकारी के गठन के लिए विगत दिनों बैठक रखी गयी थी जिसमें अश्विन गर्ग (अध्यक्ष), विनोद केजरीवाल (निवर्तमान अध्यक्ष), विक्रम जैन (महासचिव), नीरज अग्रवाल (सहसचिव), ज्ञानेन्द्र सिंह (उपाध्यक्ष), राजकुमार राठी (उपाध्यक्ष) एवं श्री विवेक अरोरा (कोषाध्यक्ष) चुने गये।

कार्यकारिणी सदस्य - विवेक राठौर, रामकृष्ण खेडि?ा, राजेश अग्रवाल, विवेक ड्रोलिया, संजय जलान, संजय मेहरा, शिशिर अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल प्रदीप जैन, दीपक भीमसरिया, संतोष बैद, जे.पी. अग्रवाल.  रविकांत यादव का चयन किया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय