Friday, October 23rd, 2026

अशोक जुनेजा पूर्णकालिक डीजीपी बने


रायपुर

यूपीएससी की मंजूरी के बाद छत्तीसगढ़ शासन ने आईपीएस अधिकारी अशोक जुनेजा को अब पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाए जाने के आदेश जारी कर दिये। जुनेजा पिछले साल अक्टूबर में डीएम अवस्थी को हटाकर प्रभारी डीजीपी बनाए गए थे।

श्री जुनेजा 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पुलिस महकमे के प्रमुख बनाए जाने के बाद भी यूपीएससी से कन्फर्म नहीं होने की वजह से उन्हें पूर्णकालिक डीजीपी के साथ ही पे-स्केल में भी वे नहीं आ पाए थे। जानकारी के मुताबिक जुनेजा प्रभारी डीजीपी जरूर थे मगर उनकी मूल पोस्टिंग छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्सेज थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय