Saturday, October 24th, 2026

अशोक गहलोत भी कोरोना वायरस से हुए संक्रमित 

जयपुर
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने आज ​अपने आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट पर खुद जानकारी दी। ट्वीट में उन्होंने लिखा- "कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि, मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं।" अशोक गहलोत ने कहा कि, मैं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय