Sunday, October 25th, 2026

आशा कार्यकर्ता हुई गायब आखिर क्यों नहीं पहुंची मीटिंग मैं मामला पहुंचा थाने में

सीधी
आज सीधी जिले अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल में आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष मीटिंग रखी गई थी जिसमें कई आशा कार्यकर्ता मीटिंग में उपस्थित हुए परंतु सिहावल के रामपुर निवासी उम्र लगभग 30 से 35 वर्षीय रामकली केवट मीटिंग में नहीं हुई शामिल घर से निकली परंतु रास्ते से हुई गायब।
आपको बताते चलें रामकली केवट पूर्णता विकलांग है और सरकार के द्वारा मुहैया कराया गया ट्रांईसिकिल के माध्यम से आना-जाना करती है। जो दोपहर से ही लापता हो गई है मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। परिजन काफी परेशान है जिसकी शिकायत चौकी सिहावल में की गई है।

इनका कहना
हमारे पास शिकायत प्राप्त हुई है कि रामपुर निवासी रामकली केवट जो आशा कार्यकर्ता का काम करती है। आज घर से सुबह निकली मीटिंग के लिए और घर वापस लौट कर नहीं गई और ना ही मीटिंग में पहुंची आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं जैसे ही कोई जानकारी मिलती है आपको अवगत करवाया जाएगा।
चौकी प्रभारी फूलचंद बागरी

आज संबंधित स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया था जिसमें रामकली केवट की उपस्थिति नहीं थी क्या कारण था इसकी जानकारी तो मुझे नहीं मिली लेकिन कुछ लोगों के द्वारा मुझे फोन से अवगत करवाया गया की रामकली केवट लापता हो गई है जिसकी जानकारी सीसीटीवी कैमरे मैं देखी जा रही है सीसीटीवी कैमरे का पासवर्ड क्लियर नहीं हो पा रहा है क्योंकि मैं वर्तमान में बीएमओ के पद पर पदस्थ हुआ हूं जानकारी प्राप्त कर रहा हूं जैसे ही कोई जानकारी मिलती है तो मैं पुलिस विभाग को अवगत करवा दूगा।
संजय पटेल बीएमओ स्वास्थ्य केंद्र सिहावल

अगर किसी सज्जन को इस लड़की के बारे में जानकारी हो तो तत्काल नजदीकी थाना एवं चौकी में संपर्क करें या फिर हंड्रेड डायल पर अवगत करवा सकते हैं संदेश जनहित में जारी...

 

Source : Agency

पाठको की राय