Wednesday, October 21st, 2026

असद अहमद आज प्रयागराज में किया जाएगा दफन, बेटे को देखने पहुंचेगी शाइस्ता!


प्रयागराज

अतीक अहमद के बेटे असद को प्रयागराज के कसारी-मासरी इलाके में स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। झांसी से असद और शूटर गुलाम के शव रवाना हो गए हैं। प्रयागराज के कब्रिस्तान में असद और शूटर गुलाम के शव पहुंच गए हैं। वहीं, कब्रिस्‍तान के बाहर पुलिस के आला अध‍िकारी तैनात हैं। पुलिस के साथ वीडियोग्राफी के लिए फोटोग्राफर भी मौजूद हैं। साथ ही बुर्केधारी महिलाओं की महिला पुलिस चेकिंग कर रही है। शाइस्‍ता परवीन के पहुंचने की चर्चा है।

कोर्ट में पेशी के दौरान का बुर्का पहने एक महिला का फोटो वायरल हो गया था, जोकि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पेशी के दौरान कोर्ट के ऊपरी मंजिल से लगातार देख रही थी। चर्चा थी कि ये महिला शाइस्ता परवीन थी, जिसके बाद से पुलिस और ज्यादा सतर्क हो गई है। असद का शव प्रयागराज पहुंच गया है। जनाजे में पहुंचने वाली बुर्का पहने महिलाओं की जांच के लिए महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

दादा के बगल में दफन होगा अतीक का बेटा असद
अतीक के माता-पिता की कब्र कसारी-मासरी इलाके में स्थित कब्रिस्तान में है। यहीं पर पास में उसके बेटे असद को दफनाया जाएगा। वहीं, असद के साथ मारे गए शूटर मोहम्मद गुलाम को भी इसी कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय