Tuesday, October 20th, 2026

सर्दियां आते ही बालों में डैंड्रफ और खुजली की समस्या से ऐसे पाए निज़ाद

ठंड आते ही बालों में डैंड्रफ यानि रूसी और खुजली की समस्या होने लगती है। ब्लैक स्वैटर पर झड़ती रूसी देखकर आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। ऐसे में बालों के लिए सबसे अच्छा और असरदार उपाय है दही। जी हां दही सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि बालों पर लगाने में भी फायदेमंद साबित होती है। दही में प्रोटीन और विटामिन बी7 पाया जाता है, जो बालों को मुलायम और हेल्दी बनाते हैं। रूसी और खुजली की समस्या में दही से बना पैक लगाने पर आपको राहत मिलेगी। आप इसे घर में आसानी से बना सकते हैं।  

आप चाहें तो दही को बिना कुछ मिलाए ऐसे ही लगा सकते हैं। इसके लिए दही लेकर उसे फेंट लें और बालों में लगा लें। आपको इसे बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाते हुए लंबाई तक अप्लाई करना है। करीब आधा घंटा ऐसे ही रखें और फिर बालों को पानी से धो लें। अगर आपको स्मैल लगे तो आप माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लगाने से बाल एकदम मुलायम हो जाएंगे।

अगर बाल बहुत रूखे होने लगे हैं तो आधा कप दही में 3 चम्मच शहद और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिक्स कर लें। इसे हेयर पैक की तरह मिक्स करके बालों पर लगा लें। आधा घंटे बाद रखें और फिर सादा पानी से धो लें। इससे आपके बाल एकदम मुलायम हो जाएंगे। शहद में मॉइस्चराइजिंग और एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं जो बालों को सॉफ्ट बनाते हैं।

 रुखे और बेजान बालों के लिए हेयर पैक बनाना है तो आधा कप दही लें। इसमें 1 स्पून नींबू का रस और 2 चम्मच शहद मिक्स कर दें। इसे बालों पर अच्छी तरह मसाज करते हुए लगा लें।  30 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें। डीप कंडीशनिंग के लिए बालों पर दही और नारियल तेल मिलाकर लगाएं। बालों को माइस्चुराइज करना है तो 2 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद और नारियल का तेल मिला लें। इसे लगाने से बाल एकदम मुलायम हो जाएंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय