Sunday, October 25th, 2026

वषार्काल का आगाज होते ही डभरा खरसिया मुख्य मार्ग की जर्जर तस्वीर सामने आई

डभरा
डभरा खरसिया मुख्य मार्ग की जो हालत है उसको बयां नहीं किया जा सकता मुख्य सड़क मार्ग तो कहीं दिखाई नहीं देता अलबत्ता गढ्ढों से ही इसकी पहचान हो रही है। वषार्काल की अभी शुरूअता भी ठीक से नहीं हुई हऊ और इस मार्ग पर इतने बडे गढढ़े हैं जो अनायास ही दुर्घटना को दावत दे रहे हैं।

डभरा खरसिया रोड मुख्य मार्ग होने की वजह से इस मार्ग पर भारी वाहनों के साथ ही साथ छोटी वाहनों के यातायात का दबाव हमेशा बने रहता है जिसके कारण दुपहिया वाहनों को काफी परेशानियों का सामनो करना पड़ रहा है। आये दिन इस मार्ग पर भारी वाहनों का फंसना और यातायात का बाधित होना कोई नई बात नहीं है। मुख्य मार्ग की इस दुर्दशा से लोगों को जो परेशानियां हो रही है उसका हाल जानने वाले भी नदाराद हैं। प्रशासन की सेहत पर इस जर्जर मुख्य मार्ग का कोई असर नहीं पड़ रहा है। इयह मुख्य मार्ग अपनी दुर्दशा पर विगत अनेक वर्षों से आंसू बहा रहा है। प्रशासन ने कभी इस मार्ग को स्थायी रूप से दुरूस्त करने के बारे में न तो सोचा न ही इसकी जर्जरता का खाका खींचक इसे अपने वरिष्ठ जनों तक पहुंचाने का प्रयास किया।

 

#वषार्काल

Source : Agency

पाठको की राय