Thursday, October 22nd, 2026

लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया, अकेले लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया है। AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था। विधानसभा चुनाव हम अकेले लड़ेंगे। पार्टी ने यह फैसला ऐसे समय लिया है। जब संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं।

बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव लड़ा था। दिल्ली के अलावा गुजरात, हिरयाणा और चंडीगढ़ में भी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन हुआ। दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में AAP को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है। पंजाब में पार्टी अकेले चुनाव लड़ी। वहां आप को तीन लोकसभा सीटों पर ही सफलता मिली है।

इसके साथ ही गोपाल राय ने कहा, "आज विधायकों के साथ मीटिंग हुई है। परसों सभी पार्षदों के साथ बैठक होगी और 13 जून को दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी बैठक होगी. आचार संहिता के कारण विकास कार्य रुके हुए थे। फैसला हुआ है कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को विधायक अपने इलाक़ों में विकास कार्यों को लेकर काम करेंगे।

 

#AAP leader Gopal Rai

Source : Agency

पाठको की राय