Tuesday, October 20th, 2026

चुनाव खत्म होते ही CNG के बढ़ गए दाम, अब पेट्रोल-डीजल की है बारी!

नई दिल्ली

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होते ही महंगाई का पहला बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कुछ अन्य शहरों में सीएनजी की कीमत बढ़ गई है। सीएनजी की कीमत में ये बढ़ोतरी एक रुपए तक की हुई है। नई कीमतें कल यानी 8 मार्च से लागू हो रही हैं।

क्या है नई कीमत: दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 50 पैसे का इजाफा किया गया है। अब तक सीएनजी की कीमत 57.01 रुपये प्रति किलो थी, जो बढ़कर अब 57.51 रुपये प्रति किलो है। इसी तरह, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 1 रुपये बढ़ गई है। अब ग्राहक 58.58 रुपये प्रति किलो की बजाय 59.58 रुपये प्रति किलो सीएनजी भरवाएंगे।

पेट्रोल-डीजल पर भी लगेगा झटका: आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में 12 से 15 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि कच्चे तेल की कीमतें 115 डॉलर प्रति बैरल है, जो करीब एक दशक के उच्चतम स्तर पर है।

 

#CNG

Source : Agency

पाठको की राय