Tuesday, October 20th, 2026

बादलों के छंटते ही खिली धूप फिर भी ठंड के तेवर बरकरार

भोपाल

बादलों के छंटते आज सुबह सर्द हवाओं के बीच सूरज के दर्शन होने से तापमान में तेजी की उम्मीद है।  मौजूदा सिस्टम के कमजोर पड़ने  और 16 जनवरी से एक्टिव हो रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से ठंड के तेवरों में कमी आएगी।  इस दौरान बारिश या ओले गिरने का अनुमान नहीं है, लेकिन दिन ठंडे रहेंगे। आज सुबह भी  भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत आधे प्रदेश में कोहरा रहा। पर यह कल जितना घना नहीं था।  शहर का अधिकम तापमान 23.9 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री पर पहुंच गया है।   

मौसम विभाग का कहना है कि  पिछले कुछ दिन से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से प्रदेश में घना कोहरा छा रहा है। अभी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अफगान-ईरान के आसपास है। इस वजह से विंड पैटर्न बदल गया है। राजस्थान के आसपास प्रति चक्रवात की एक्टिविटी है। इन वजहों से अगले 3 से 4 दिन तक कोहरा रहेगा। इसके बाद रात के टेम्प्रेचर में कुछ गिरावट हो सकती है, लेकिन 16 जनवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने का अनुमान है। इससे रात का तापमान ज्यादा नहीं लुढ़केगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय