Tuesday, October 20th, 2026

शाम होते ही बघेलडी मार्ग में हो जाता है अंधेरा, एक डर के साथ महिलाएं करती है आनाजाना

सुकमा
सुकमा जिला मुख्यालय से मात्र 16 किमी एन एच 30 पर बसा ग्राम पंचायत पाकेला के मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट न होने की वजह से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। पंचायत के जिम्मेदारों की अनदेखी व निष्क्रियता के चलते इस वजह से  हादसे की संभावना बनी हुई है। वहीं अंधेरी सड़कों में बेसहारा मवेशियों का जमावड़ा भी बना रहता है। ऐसे में वाहन चालक किसी भी दिन हादसे का शिकार हो सकते हैं।

बता दें कि पाकेला से निकले सुरभीरास- पोंदुम मार्ग पर पाकेला पंचायत के बघेलडी पारा सहित अन्य जगहों पर स्ट्रीट लाइन न होने की वजह से ग्रामीणों को आये दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है हैं। इन मार्गों पर बेसहारा मवेशियों का जमावड़ा दिन व रात में बना रहता है। ऐसे में स्ट्रीट लाइट न होने के कारण सड़क पर चल रहे अथवा बैठे मवेशी को वाहन चालक देख नहीं पाते हैं और हादसों का शिकार हो सकते हैं।

अंधेरे में सड़क पर लाइट न होने के कारण कई बार दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढे का अंदाजा नहीं होता। ऐसे में उनकी बाइक गड्ढे में फिसलकर अनियंत्रित हो जाती है। इस वजह से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। वहीं स्ट्रीट लाइट न जलने से सबसे ज्यादा परेशानी पैदल जा रहे लोगों को होती है।

ग्राम के पारा मोहल्ले में पर स्ट्रीट लाइट लगवाने जाने को लेकर कई बार स्थानीय समाजसेवियों, दुकानदारों के द्वारा अधिकारियों से मौखिक रूप से मांग की जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी जिम्मेदार अफसरों पर इसका कोई भी असर होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।

इनका कहना
रात होते ही अंधेरा होने पर इन मार्गों पर महिलाओं को सुरक्षित रूप से आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है एक डर के साथ चलना पड़ता है ,पंचायत के मुख्य मार्गों पर ग्राम पंचायत या जिला प्रशासन को स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने के लिए योजना तैयार करनी चाहिए। साथ ही जो स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई हैं, उन्हें चिन्हित कर बदलवाया जाए।
दीपिकाशोरी, अधिवक्ता, स्थानीय निवासी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयूमो छत्तीसगढ़

 

#evening falls#Bagheldi road#women

Source : Agency

पाठको की राय