Friday, October 23rd, 2026

अमेरिकन कंपनी के बोर्ड में शामिल हुआ मुजफ्फरपुर का आर्यन

मुजफ्फरपुर
उम्र छोटी, मगर उपलब्धि बड़ी। महज 18 साल की उम्र में जिले के आर्यन अमेरिकन कंपनी के बोर्ड मेम्बर के रूप में शामिल किए गए तो यह बात सच हो गई। चार साल पहले 9वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान आर्यन ने बरमुडा ट्राएंगल के रहष्य को सुलझाने को डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। तब आर्यन ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ इसे बनाया था और बच्चों की इस सोच और खोज को बराक ओबामा से लेकर राष्ट्रपति कोविंद समेत अन्य ने सराहा था। यूएनडीपी ने इन बच्चों की थिसिस को एचआरडी के पास भेजा था। 2017 में आर्यन का यह रिसर्च आया था। 2021 में आर्यन ने 12वीं बोर्ड सीबीएसई से किया है। अब आर्यन को इतनी कम उम्र में अपने बिजनेस आइडिया को लेकर अमेरिकन कंपनी में बतौर बोर्ड मेम्बर शामिल होने का मौका मिला है।

इनोवेशन को लेकर आर्यन को किया गया शामिल
आर्यन को पढ़ाई के दौरान ही नये बिजनेस आइडिया को लेकर काम करने का जुनून जागा। ऐसे में आर्यन ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म से जुड़ कर काम किया। इसी दौरान कई ऑनलाइन कोर्स किए, जिनमें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से टेक्नोलॉजी इंटरप्रन्योरशीप, किंग्स कॉलेज लंदन से सर्टिफिकेट कोर्स आदि शामिल हैं। इस बीच प्रोफेशनल वेबसाइट लिंकडेन से आर्यन जुड़े और आज यहां उनके 6500 फॉलोअर हैं। यहां कई इनोवेशन आइडिया साझा करने के दौरान अमेरिकन कंपनी ने ऑफर दिया।

मोबाइल और कम्प्यूटर गेम्स करते हैं डेवलप
आर्यन बताते हैं कि अमेरिकन कंपनी विंगनेट डिजिटल मोबाइल और कम्पयूटर गेम्स डेवलप करती है। आर्यन ने एडवेंचर गेम्स डेवलप किया और अब इस कंपनी के बोर्ड मेम्बर हैं। इनोवेशन और स्ट्रेटजी आर्यन के जिम्मे है।

कोविड से पिता को खो चुके हैं आर्यन
कलमबाग चौक निवासी आर्यन के पिता संजय शर्मा की मृत्यु अप्रैल 2021 में कोविड से हो गई। मां सोनी के साथ अपने हौसलों के बल पर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे आर्यन कहते हैं कि सपनों को पूरा करने और आगे बढ़ने की कोई उम्र नहीं होती।
 

 

#Aryan

Source : Agency

पाठको की राय