अरविंद सिंह दांगी गौरिहार थाना प्रभारी बने, संजय वेदिया होंगे सिटी कोतवाली थाना प्रभारी
छतरपुर
छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था में कसावट लाने के लिए सिटी कोतवाली एवं सिविल लाइन के टीआई को बदला है। मिली जानकारी के अनुसार सजंय वेदिया को टीआई कोतवाली बनाया है वहीं पुष्पेन्द्र मिश्रा को सिविल लाइन टीआई नियुक्त किया है। आशुतोष क्षत्रिय को सटई थाना प्रभारी नियुक्त किया है वहीं अरविंद दांगी को गौरिहार थाना प्रभारी नियुक्त किया है। गौरतलब हो कि छतरपुर शहर में हो रही लगातार वारदातों से पूरा शहर दहला हुआ था और पुलिस कप्तान की कार्यशैली पर प्रश्र चिन्ह लग रहे थे। लगातार समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद पुलिस कप्तान ने प्रशासनिक कसावट लाने की द़ष्टि से शहर के दोनों महत्वपूर्ण थानों के टीआई को बदल दिया है। अब देखना है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ रहता है कि नहीं।

पाठको की राय