Thursday, October 22nd, 2026

अरुणाचल प्रदेश: तवांग में सेना का चीता हेलिकाप्टर क्रैश, पायलट की मौत

तवांग
देशभर में विजयदशमी की तैयारियों के बीच एक बुरी खबर है। बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलिकाप्टर क्रैश हो गया। खबर है कि हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि हादसा उस वक्त हुआ, जब हेलिकाप्टर नियमित उड़ान भर रहा था। फिलहाल, सेना की वजह से दुर्घटना का पता लगाया जा रहा है।

भारतीय सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि हेलिकाप्टर सुबह करीब 10 बजे नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना में दोनों ही पायलट बुरी तरह घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में पायलट कर्नल सौरभ यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, दल के अन्य सदस्यों का इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्य में हुए इस हादसे की वजह का अब तक पता नहीं लग सका है। फिलहाल, जांच जारी है।

हेलिकॉप्टर क्रैश में ही बिपिन रावत ने गंवाई थी जान
दिसंबर 2021 में तत्कालीन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत का भी हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया था। उस दौरान वह भारतीय वायुसेना के सुलूर स्टेशन से कुनूर के वेलिंगटन स्थित सर्विस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे। यात्रा के दौरान उनका Mi-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। घटना में उनकी पत्नी और 9 अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

 

#Arunachal Pradesh

Source : Agency

पाठको की राय