Tuesday, October 20th, 2026

अरुण यादव का दावा- महागठबंधन की सरकार बनेगी, मप्र में जीतेंगे 10 से 12 सीट

खंडवा

मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव  खंडवा पहुंचे। इस दौरान वे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अहमद पटेल के यहां आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने समर्थकों से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की, जिसमें वे आने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। उन्होंने परिणामों को कांग्रेस और सहयोगी इंडि गठबंधन के फेवर में आने की बात कही। साथ ही इंडि गंठबंधन की सरकार बनाने का दावा भी किया। इस दौरान कांग्रेस नेता अरुण यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी तीखा हमला किया। यादव ने कहा कि जब उनकी और उनकी पार्टी की स्थिति खराब होती है तो वे अनर्गल बयान देते हैं ।
 
प्रधानमंत्री करते हैं अनर्गल बयान बाजी
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यादव ने कहा कि मैं समझता हूं कि 4 जून को जो नतीजे आएंगे वे पूर्ण रूप से इंडि गठबंधन के समर्थन में आएंगे। हम अच्छे बहुमत से देश में सरकार बनाएंगे। मध्य प्रदेश में जहां तक हमारा आंकलन है, 10 से 12 सीट कांग्रेस के पक्ष में आएंगी। भाजपा के बनाए राम मंदिर के चुनावी मुद्दे के माहौल को लेकर उन्होंने कहा कि अब यह तो 4 तारीख को तय होगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि नतीजा महागठबंधन के पक्ष में आएगा। इंडिया गठबंधन के हर साल प्रधानमंत्री बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब यह तो प्रधानमंत्री जी खुद कह रहे हैं। उनकी और उनकी पार्टी की स्थिति कैसी है वो खुद जान रहे हैं और जब उनकी स्थिति खराब होती हैं तो प्रधानमंत्री जी अनर्गल बयान बाजी करते हैं।

 

#arun yadav

Source : Agency

पाठको की राय