Tuesday, October 20th, 2026

अरुण वोरा ने डोंगरगढ़ में गोडाउन किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव
वेयर हाउसिंग कापोर्रेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने शनिवार को डोंगरगढ़ में गोडाउन का आकस्मिक निरीक्षण किया। वोरा ने खुद खड़े होकर यहां नमी मापक यंत्र से चावल की नमी की जांच की। यहां भंडारण किये जा रहे चावल के स्टोरेज और रखरखाव की व्यवस्था का जायजा लिया। वोरा ने सभी व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए कहा कि कीटनाशक दवाओं का स्टॉक गोडाउन में उपलब्ध होना चाहिए। वोरा ने यहां के हमालों के लिए शेड की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिये।

वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की बेहतरी के लिए हरसंभव उपाय किये हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत कुल 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री की भावना के अनुरूप किसानों द्वारा उपजाए गए धान के भंडारण की व्यवस्था बेहतर रखना वेयर हाउसिंग कापोर्रेशन के अधिकारियों कर्मचारियों का दायित्व है।

इसमें किसी भी तरह की कमी नहीं होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वोरा को बताया गया कि गोदाम की कुल भंडारण क्षमता 10800 मीट्रिक टन है। यह गोडाउन एफसीआई को अनाज के भंडारण के लिए दिया गया है। वोरा ने शाखा प्रबंधक को अनाज के भंडारण की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्टेट वेयर हाउसिंग कापोर्रेशन के वरिष्ठ अधिकारियों को चावल के भंडारण की व्यवस्था का जायजा लेने मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये गए हैं। किसी भी हालत में गोडाउन की व्यवस्था में कमी नहीं होनी चाहिए।वोरा ने भंडारण व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही स्थानीय कर्मचारियों, हमालों से भी चर्चा की। हमालों के लिए शेड निर्माण की व्यवस्था के साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने शाखा प्रबंधक को दिये।

 

#Arun Vora

Source : Agency

पाठको की राय