Wednesday, October 21st, 2026

अरशद वारसी और बरुण सोबती स्टारर 'असुर 2' जियो सिनेमा पर हुई रिलीज

मुंबई

'हिंदी वेब सीरीज में 'असुर' का कोई मैच नहीं है...।' ये कहना है फैंस का। अरशद वारसी और बरुण सोबती की वेब सीरीज 'असुर' का दूसरा सीजन 'असुर 2' रिलीज हो गया है। इसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। इसके दो एपिसोड स्ट्रीम हुए हैं, जिसे देखने के बाद पब्लिक के होश उड़ गए हैं। उनका कहना है कि ये पहले सीजन से भी ज्यादा दमदार है। इसमें सस्पेंस, थ्रिलर, एआई टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल, माइथोलॉजी, कलयुग, विष्णु के 10वें अवतार और आखिरी में एक ऐसा सवाल, जो आपका सिर घुमा देगा... ये सबकुछ देखने को मिलेगा।

'असुर 2' में अरशद और बरुण के अलावा रिद्धी डोगरा, मियांग चेंग, गौरव अरोड़ा, अनुप्रिया गोयनका और एमी वाघ भी हैं। ये सभी स्टार्स पहले सीजन का भी हिस्सा थे। इसे Oni Sen ने डायरेक्ट किया है। अरशद ने इसी सीरीज से ओटीटी की दुनिया में डेब्यू किया था।

 

Source : Agency

पाठको की राय