Tuesday, October 20th, 2026

आर्सेनल ने इतालवी डिफेंडर रिकार्डो कैलाफियोरी के साथ किया करार

लंदन
प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल ने सीरी ए की टीम बोलोग्ना से इतालवी डिफेंडर रिकार्डो कैलाफियोरी के साथ एक दीर्घकालिक अनुबंध पर करार किया है। क्लब ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। रिकार्डो 33 नंबर की शर्ट पहनेंगे। करार के बाद 22 वर्षीय खिलाड़ी ने क्लब के हवाले से कहा, यह आश्चर्यजनक लगता है। यह अब तक कठिन था, लेकिन आखिरकार हम यहाँ हैं और मैं टीम के साथ प्रशिक्षण शुरू करने और प्रशंसकों के लिए खेलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।

इतालवी खिलाड़ी ने कहा, जब मैं 12 या 13 साल का था, तभी से यह वास्तव में मेरा सपना रहा है, क्योंकि मैं यहाँ लीग का स्तर देख सकता हूँ। यहां दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेलते हैं। न केवल मेरे लिए, बल्कि सभी के लिए यहाँ खेलना एक सपना है।

आर्सेनल के मैनेजर मिकेल आर्टेटा ने कहा, रिकार्डो एक बड़ी शख्सियत और चरित्र है, जिसमें विशिष्ट कौशल हैं जो हमें प्रमुख ट्रॉफियों को जीतने के लिए मजबूत बनाएंगे। उन्होंने बोलोग्ना और इटली दोनों के लिए अपने प्रदर्शन के साथ हाल के सीज़न में पहले से ही शानदार विकास दिखाया है, पिछले साल उनकी प्रगति और विकास वास्तव में प्रभावशाली रहा है। मैं रिकार्डो के साथ काम करने, उन्हें टीम में शामिल करने और आने वाले वर्षों में उनका समर्थन करने के लिए उत्सुक हैं।

 

 

#Riccardo Calafiori

Source : Agency

पाठको की राय