Monday, October 19th, 2026

एसपी पर हमला करने वाले को पिस्टल देने वाला गिरफ्तार

खरगोन
 रामनवमी पर हुए उपद्रव के दौरान एसपी सिद्धार्थ चौधरी पर फायर करने वाले मोहसीन ने गिरफ्तारी के बाद बताया था कि सिकलीगर तूफान सिंह से उसने पिस्टल खरीदी है। इसी को लेकर खरगोन के विशेष पुलिस दल और गोगांव पुलिस ने ग्राम सिगनूर में छापामार कार्रवाई की।

कार्रवाई में आरोपित तूफान सिंह सहित कुल सात आरोपित गिरफ्तार किए गए। इस दौरान छह अलग-अलग स्थानों पर हथियार बनाने के औजार मिले, यह सभी पुलिस द्वारा जप्त किए गए। प्रभारी एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि जब तक किए गए हथियार किसी अन्य जिले को सप्लाई किए जाने के लिए बनाए गए थे। इसकी पूछताछ आरोपितों से रिमांड अवधि में की जाएगी।

 

#गिरफ्तार

Source : Agency

पाठको की राय