Wednesday, October 21st, 2026

अरपा महोत्सव: फोटोग्राफी एवं मूवी मेकिंग प्रतियोगिता के लिए 8 फरवरी तक जमा कर सकते है प्रतिभागी

गौरेला पेंड्रा मरवाही
जिले में आगामी 10 फरवरी को आयोजित हो रहे अरपा महोत्सव के लिए फोटोग्राफी एवं मूवी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगता का थीम जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में पर्यटन की सम्भावनाएं है। इच्छुक प्रतिभागी थीम पर आधारित फोटोग्राफ्स एवं शार्ट मूवी (अधिकतम 3 मिनट) कार्यालय कलेक्टर के ई-गवर्नेंस शाखा में 8 फरवरी शाम 5 बजे तक जमा कर सकते है।

 

#Arpa Mahotsav

Source : Agency

पाठको की राय