Thursday, October 22nd, 2026

तवांग में सेना का चीता हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, एक पायलट शहीद

तवांग
 अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास आज एक भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त  हो गया जिसमें एक पायलट शहीद हो गया। वहीं दूसरा पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया है।

बता दें कि यह जानकारी सेना के एक अधिकारी ने दी है।  वहीं मौके पर रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है। यह दुर्घटना किस वजह से हुई है अभी इसका कारण सामने नहीं आ सका है।  दोनों पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है।

 

 

#चीता हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश#

Source : Agency

पाठको की राय