Friday, October 23rd, 2026

जम्मू में सेना ने 20KM का इलाका घेरा, जवानों को सीने, सिर और गर्दन पर लगीं गोलियां, ड्रोन से आतंकियों की खोज

पुंछ.

जम्मू संभाग के जिले पुंछ की सुरनकोट तहसील के डन्ना शाहसितार क्षेत्र में शनिवार शाम को वायुसेना के वाहनों पर आतंकी हमले के बाद दहशतगर्दों की तलाश तेज कर दी गई है। सुरनकोट व मेंढर के 20 किलोमीटर तक क्षेत्र में घेराबंदी की गई है। रविवार को दूसरे दिन तलाशी अभियान जारी है। आतंकियों की खोज के लिए ड्रोन व अन्य उपकरणों की भी मदद ली जा रही है।

सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है। इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसओजी के एक हजार से अधिक जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। आतंकियों ने वायुसेना के वाहनों पर घात लगाकर हमला किया है। आतंकियों का सफाया करने के लिए सुरक्षा बल आधुनिक हथियारों और उपकरणों के साथ सर्च ऑपरेशन में जुट गए हैं। इसके साथ जिले के प्रवेशद्वार भींबर गली से लेकर पुंछ तक और जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष नाके लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। वाहनों में सवार लोगों के पहचान पत्रों की जांच करने के बाद ही उन्हें आगे भेजा जा रहा है।

सीने, सिर और गर्दन पर लगीं गोलियां -
हमले में घायल जवानों को सीने, सिर व गर्दन पर गोलियां लगी हैं। इससे यह लगता है कि आतंकियों ने बिल्कुल सामने से वाहन को घेरकर गोलियां बरसाईं हैं। बलिदानी जवान विक्की पहाड़े को सीने व सिर पर गोलियां लगी थीं।

 

#terrorists Search#Jammu

Source : Agency

पाठको की राय