Friday, October 23rd, 2026

चीन पर नजर रखने के लिए बॉर्डर पर माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स को सेना ने किया मजबूत 

नई दिल्‍ली
 चीन के साथ सीमा विवाद के को लेकर भारतीय सेना ने बड़ा कड़ा कदम उठाया है। सेना अब उत्तरी सीमा पर 10 हजार और सैनिकों की तैनाती करेगी। इस सीमा पर तैनात माउंटेन स्‍ट्राइक कॉर्प्‍स सेना के आक्रामक ऑपरेशन्‍स का प्रतिनिधत्‍व करती है। इस कॉर्प्‍स की तैनाती से पाकिस्‍तान की पश्चिमी सीमा के साथ-साथ चीनी सीमा पर भी नजर बनाई जा सकेगी। इसी के तहत यह फैसला लिया गया है। नए डिविजन बनाने की जिम्‍मेदारी 17 माउंटेन स्‍ट्राइक कॉर्प्‍स को दी गई है। 17 माउंटने का हेडक्‍वार्टर बंगाल के पनगढ़ में है।
 
बातचीत में सरकारी सूत्रों ने दावा किया है कि केंद्र द्वारा माउंटेन स्‍ट्राइक कॉर्प्‍स को लगभग 10 साल पहले मंजूरी दी गई थी लेकिन केवल एक डिवीजन जुड़ी थी और अब इस नए कदम के साथ अपने काम को और अधिक मारक क्षमता के साथ साथ कर सकेंगी। आपको बता दें कि बीते साल अप्रैल मई में चीन के साथ शुरू हुए सीमा विवाद के बाद इस इलाके में सेना को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इतना ही नहीं केंद्र सरकार ने आपातकालीन फंड जारी कर हथियारों की तेज सप्‍लाई को बढ़ावा दिया है। 

 

#चीन पर नजर

Source : Agency

पाठको की राय